ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

BREAKING: पाकिस्तान ने 3 घंटे के बाद ही सीजफायर तोड़ा:जम्मू-कश्मीर में फायरिंग, शेलिंग, ड्रोन अटैक, उमर बोले- श्रीनगर में धमाके हो रहे

नई दिल्ली.भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हो गया। इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। रात 8 बजे से पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने X पर पोस्ट किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात में यूएस की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

भारत के विदेश सचिव बोले- सीजफायर हुआ ट्रंप के बयान के 30 मिनट बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ के लिए आए। 42 सेकेंड में अपनी बात खत्म की और चले गए। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के DGMO ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार दोपहर 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। वे 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे।

पाकिस्तान ने भी सीजफायर की पुष्टि की पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!