ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

लखनऊ में ब्रह्मोस यूनिट का उद्घाटन, रक्षा मंत्री ने दिया पाक को कड़ा संदेश

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अब आतंकी सरहद पार भी सुरक्षित नहीं हैं। इस बार ब्रह्मोस की धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा संयम का परिचय दिया है, लेकिन जब पाकिस्तान ने भारत के नागरिक इलाकों, मंदिरों, गुरुद्वारों और चर्चों को निशाना बनाया, तो सेना ने शौर्य के साथ जवाब दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन था, जिसमें आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है, जो कभी सीधी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के बारे में पाकिस्तान के लोगों से पूछा जा सकता है।

लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर के भटगांव में 300 करोड़ रुपये की लागत से ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट स्थापित की गई है। BrahMos Aerospace द्वारा स्थापित इस यूनिट से 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। ब्रह्मोस उन चुनिंदा सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक है, जो भारतीय वायुसेना और नौसेना के बेड़े में शामिल हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!