ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG News: प्रेमिका के राज़ से टूटा भरोसा, प्रेमी के खुलासे पर पति ने की आत्महत्या

रायपुर/बिलासपुर. प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की तस्वीर इंस्टग्राम में वायरल कर दिया. नाराज प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत कर दी. इससे क्षुब्ध होकर प्रेमी युवक ने घर के सामने पेड़ पर फांसी लगा ली. कोनी पुलिस ने बताया कि कोनी के देवनगर मां महामाया मंदिर के पास रहने वाला संदीप कुमार (25) रोजी मजदूरी का काम करता था. गुरुवार की सुबह उसने घर के सामने पेड़ पर फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. पूछताछ करने के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप का किसी युवती के साथ प्रेम संबंध था.

दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था. एक दिन पहले युवती ने संदीप के खिलाफ कोनी थाना में अपराध दर्ज कराया था. युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि संदीप ने उसकी निजी तस्वीर व वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में रख लिया था. आरोपी संदीप ने उक्त फोटो वीडियो को इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के बारे में बताया तो नाराज पति ने घर में फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसके लिए किसी को परेशान ना करें. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है.

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि जयराम नगर निवासी सूरज वस्त्रकार पिता मन्नू लाल (24) की शादी एक माह पहले हुई थी. शादी के बाद से सूरज अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी के बारे में सूरज से चर्चा की. तब से सूरज परेशान रहता था और इसके बाद से दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग रहने लगे थे. बुधवार को दोपहर उसकी पत्नी पड़ोस के रिश्तेदार के घर चली गई. कुछ समय बाद जब वह अपने कमरे में आई तो देखा कि सूरज ने बेडरूम में फांसी लगा ली है. उसने आसपास के रिश्तेदारों को सूचना दी. पुलिस की टीम भी जांच करने मौके पर पहुंच गई.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!