ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बंद गोदाम के पीछे खोपड़ी दिखी, खुदाई में निकला पूरा कंकाल

धमतरी, 17 मई 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक बंद पड़े गत्ता गोदाम के पीछे स्थित सेप्टिक टैंक से चार साल पुराना मानव कंकाल बरामद किया गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना की है, जहां यह गत्ता गोदाम पिछले 3-4 साल से बंद पड़ा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ लोग भूमि की नापजोख के लिए गोदाम पहुंचे थे। तभी उनकी नजर खुले हुए सेप्टिक टैंक पर पड़ी, जिसमें सिर की खोपड़ी नजर आ रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक की खुदाई कर पूरे कंकाल को बाहर निकाला।

पुलिस ने बड़ी सावधानी के साथ एक-एक कर सभी हड्डियों को निकाला। खुदाई के बाद यह स्पष्ट हुआ कि टैंक करीब 4 फीट गहरा है और उसमें वर्षों पुराना कंकाल दबा हुआ था।

FSL टीम मौके पर, जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर माना जा रहा है कि कंकाल करीब चार साल पुराना हो सकता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!