ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

breaking news ACB…. डी ई ओ और बी ई ओ से पहुंच बता कर शिक्षिका से लेना चाहता था ₹2 लाख रिश्वत . लेकिन एसीबी ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा… रिश्वतखोरों में मचा हड़कंप.. देखिए तस्वीरें

 

 

Netagiri.in—छत्तीसगढ़ में एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 17.7.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को कोरबा जिले के शिक्षा विभाग के शिक्षक को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।

बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला कोरबा का अध्यक्ष  है रिश्वतखोर   विनोद सांडे 

 

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 9.7.25 को प्राथमिक साला केसला जिला कोरबा के प्रधान पाठक रामायण पटेल द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी उसी के स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। आरोपी विनोद कुमार सांडे जो कि माध्यमिक साला बेला जिला कोरबा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है उसके द्वारा उसकी ( प्रार्थी की) पत्नी का ट्रांसफर अन्य दूर के स्कूल में होने की संभावना को बताकर अपना परिचय डीईओ और बीईओ से होना बताकर उसकी पत्नी का ट्रांसफर दूर के स्कूल में होने से बचने और नजदीक के स्कूल ओमपुर में करा देने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की जा रही है किंतु वह अपनी पत्नी का ट्रांसफर ओमपुर करने के एवज में वह आरोपी को 2 लाख रुपए रिश्वत ले रूप में नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है।शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना बनाकर आरोपी विनोद को प्रार्थी से 2 लाख रुपए प्रार्थी के कोरबा स्थित निवास में लेने के दौरान आज दिनांक 17.7.25 को पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।। गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!