ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज…कोरबा : टॉप इन टाउन होटल में महिला डॉक्टर से अनाचार का प्रयास, इसके पहले भी होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने की शिकायत एक युवती द्वारा की गई थी.. क्या होटल में होती है संदिग्ध गतिविधियां

 

Netagiri.in—कोरबा, छत्तीसगढ़: कोरबा के एस.पी. कार्यालय के ठीक सामने स्थित होटल टॉप इन टाउन में एक महिला डॉक्टर के साथ अनाचार का प्रयास किया गया। शक्ति जिले से आकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही इस महिला डॉक्टर ने अपनी बहादुरी और चीख-पुकार से आरोपी को भागने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

 

यह घटना बीती रात होटल टॉप इन टाउन के कमरा नंबर 122 में हुई, जहाँ शक्ति से आई महिला डॉक्टर ठहरी हुई थीं। देर रात करीब 35 वर्षीय राजा खड़िया नामक होटल का सफाई कर्मी खिड़की के रास्ते कमरे में घुस आया। उसने महिला डॉक्टर के साथ अनाचार का प्रयास किया। जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें चाकू निकालकर डराया-धमकाया।

 

चाकू के डर के बावजूद, महिला डॉक्टर ने हार नहीं मानी। वे लगातार विरोध करती रहीं और चीख-पुकार करने लगीं। उनकी इस हिम्मत और चीखने की आवाज सुनकर आरोपी राजा खड़िया डर गया और मौके से भाग खड़ा हुआ।

आपको बता दे की होटल टॉप एंड टाउन में पहले भी एक युवती द्वारा होटल में एक युवक द्वारा ले जाकर कई बार दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा जिसकी शिकायत ‌ युवती ने पुलिस में की थी युवती ने बताया कि उसका आधार कार्ड भी होटल बुक करने पर हर बार दिया जाता था लेकिन जब होटल रजिस्टर का चेक किया गया तो युवती का नाम वहां से गायब था जिसमें होटल प्रबंधन की भी मिली भगत सामने नजर आई जिससे साफ जाहिर होता है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां लगातार होती रहती हैं जिसके चलते वहां के कर्मचारी भी इस तरह के दुस्साहस पूर्ण कार्यों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं

 

बहरहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित होटल में हुई इस घटना ने सनसनी फैला दी है। शक्ति जिले से कुल चार डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए कोरबा आए थे, जिनमें से दो वापस लौट चुके हैं। शेष दो डॉक्टर, जिनमें पीड़ित महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, होटल टॉप इन टाउन के अलग-अलग कमरों में रुके हुए थे। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी राजा खड़िया की पहचान की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!