ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान के अध्यक्ष बनाए गए बाबूलाल कंवर ब्लॉक अध्यक्ष हर कुमारी बिझंवार ने रखी थी मांग

छत्तीसगढ़ कोरबा 5 दिसंबर 2021 जिला शिक्षा अधिकारी ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान के प्राचार्य को एक पत्र लिखकर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुमन के अध्यक्ष अनूप चंद्रा को हटाए जाने एवं उसके स्थान पर बाबूलाल कंवर को मनोनीत किए जाने की बात कही है ।

पत्र में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तुमान विकासखंड करतला जिला कोरबा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रा को मनोनीत किया गया था जिसे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त करते हुए तुमान निवासी बाबूलाल कंवर को नया अध्यक्ष बनाया गया है पत्र में कहा गया है कि ब्लॉक अध्यक्ष हर कुमारी बिंझवार के पत्र क्रमांक 102 दिनांक 29 10 2021 की अनुशंसा के आधार पर अनूप चंद्रा को पद मुक्त किया गया है वही बाबूलाल कवर के नाम को प्रभारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अनुमोदित किया जा चुका है ।

आपको बतादे की ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरपाली की अध्यक्ष हर कुमारी बिंझवार ने शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम को पत्र लिखकर अनूप चंद्र की अवैध कारगुजारियों से अवगत कराते हुए लिखा था कि शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष अनूप चंद्रा द्वारा अवैध शराब का अवैध विक्रय किया जाता है विगत अक्टूबर माह में कोरबा क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध शराब विक्रय करते हुए रेंज हाथ पकड़ा था अनूप चंद्रा के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है ,पैर में अनूप चंद्रा को हटाकर बाबूलाल कंवर को अध्यक्ष बनने की अनुशंसा की गई थी प्रभारी मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अनूप चंद्रा को पद मुक्त करने का निर्देश दिया था ।आज जिला शिक्षा अधिकारी ने अनूप चंद्रा को हटाकर बाबूलाल कंवर को अध्यक्ष बनने का आदेश जारी कर दिया है ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!