
Netagiri.in___गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) की संगठन प्रभारी ऋतु चौरसिया ने जिला प्रभारी का पद संभालते ही अपना पहला संगठनात्मक एवं परिचयात्मक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरवाही विधानसभा सहित जिले के विभिन्न मंडलों में क्रमवार बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली।

मंगलवार को दौरे की शुरुआत उत्तर मरवाही मंडल से हुई, जहां सद्भावना भवन मरवाही में आयोजित बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, महामंत्री द्वय गिरीश राय एवं युवराज केवट सहित अन्य पदाधिकारियों से भेंट कर ऋतु चौरसिया ने परिचयात्मक बैठक ली और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
इसके पश्चात मध्य मरवाही एवं दक्षिण मरवाही मंडल की बैठक देवस्थान धनपुर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मरवाही मंडलों की बैठकों के बाद पेंड्रा एवं गौरेला क्षेत्र के मंडलों की संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में ऋतु चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक गुरु बनाने की दिशा में किए जा रहे


