ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balko

बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

 

Netagiri.in—-बालकोनगर, 07 जुलाई 2026- वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नागरिकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों एवं अन्य हितधारकों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि बालको के नाम, ब्रांड, उत्पाद अथवा सेवाओं से मिलते-जुलते फर्जी डोमेन, वेबसाइट और ई-मेल आईडी का उपयोग कर लोगों को गुमराह करने तथा संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास किए जा सकते हैं।

बालको प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि साइबर अपराधी ऐसे डोमेन और ई-मेल आईडी का उपयोग कर सकते हैं, जो देखने में कंपनी के आधिकारिक माध्यमों से मिलते-जुलते प्रतीत होते हैं। इनका उद्देश्य गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय अथवा व्यावसायिक जानकारी प्राप्त करना, मैलवेयर फैलाना या अन्य प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देना हो सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी डोमेन, वेबसाइट, ई-मेल अथवा अन्य संचार माध्यम का बालको से कोई संबंध, स्वीकृति या आधिकारिक मान्यता नहीं है।

बालको ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट [डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएएलसीओआईएनडीआईए डॉट कॉम] है तथा कंपनी के सभी अधिकृत ई-मेल केवल [@ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन]डोमेन से ही जारी किए जाते हैं। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी वेबसाइट, ई-मेल अथवा ऑनलाइन संचार पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की अवश्य जांच करें। यदि किसी ई-मेल का डोमेन [@ वीईडीएएनटीए डॉट सीओ डॉट इन] से अलग हो या कोई वेबसाइट [डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएएलसीओआईएनडीआईए डॉट कॉम] के अतिरिक्त किसी अन्य पते से संचालित हो, तो उसे संदिग्ध मानते हुए सावधानी बरतें।

कंपनी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी साझा करने से पहले संबंधित वेबसाइट और ई-मेल की पुष्टि अवश्य करें तथा कंपनी से जुड़ी सेवाओं और सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें। यदि कोई संदिग्ध वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल प्राप्त होता है, तो उसकी सूचना तत्काल बालको की सुरक्षा टीम को दें।

बालको प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फर्जी, अनधिकृत अथवा तीसरे पक्ष द्वारा संचालित वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल के साथ संपर्क अथवा लेन-देन के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की हानि के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी। कंपनी ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!