ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा जिला पंचायत को मिले नए सीईओ, 2020 बैच के IAS प्रतीक जैन को मिली जिम्मेदारी

कोरबा। राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इससे पहले वे बस्तर जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ थे।
आईएएस प्रतीक जैन छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के अधिकारी हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट उपलब्धि रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की है तथा वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं।
प्रशासनिक दक्षता और वित्तीय प्रबंधन की मजबूत समझ रखने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। कोरबा में उनके कार्यभार संभालने के बाद जिला पंचायत की विकास योजनाओं, ग्रामीण अधोसंरचना, पंचायतों की कार्यप्रणाली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!