ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

श्रीमद्भागवत कथा के भोग-भंडारे में पहुंचे डॉ. चरणदास महंत और जयसिंह अग्रवाल सिंघानिया परिवार के धार्मिक आयोजन में शामिल होकर ग्रहण किया प्रसाद, परिवारजनों से की आत्मीय मुलाकात

कोरबा। कोरबा जिले के राताखार स्थित जने रिसोर्ट में सिंघानिया परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए।

 

 

उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और परिवारजनों से भेंट-मुलाकात कर आत्मीय चर्चा की।
कार्यक्रम में सामाजिक एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने भी पहुंचकर भोग-भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पहुंचे अतिथियों का श्री अरुण सिंघानिया एवं अभय सिंघानिया ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत आयोजित भोग-भंडारा भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!