ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Crime News : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों ने TI को कार से कुचलने की कोशिश कर कचरे में फेंकी बोरियां

CG Crime News : कांकेर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कांकेर जिले से सामने आया है, जहां मंगलवार देर रात पुलिस और गांजा तस्करों के बीच करीब 30 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज में पीछा चला। इस दौरान तस्करों ने केशकाल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा को कार से कुचलने की कोशिश की। कार उनके पैर को रगड़ते हुए निकल गई, जिससे उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का गांजा लावारिस हालत में बरामद किया है।

30 किलोमीटर तक पुलिस और तस्करों के बीच पीछा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद केशकाल थाना पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार सवार तस्करों ने पुलिस को देखकर रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। देखते ही देखते केशकाल से कांकेर तक करीब 30 किलोमीटर तक पीछा चलता रहा।

इस दौरान तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कई बार खतरनाक तरीके से वाहन चलाया। इसी बीच उन्होंने केशकाल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा को निशाना बनाते हुए कार चढ़ाने की कोशिश की।

TI के पैर को रगड़ते हुए निकली कार

तस्करों ने भागने के दौरान थाना प्रभारी रितेश मिश्रा पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। कार उनके पैर को रगड़ते हुए निकल गई, जिससे उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई। इसके बावजूद पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा जारी रखा। हालांकि, अंधेरे और भागने के दौरान तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।

घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर तस्करों के बढ़ते दुस्साहस और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कचरे के ढेर में फेंक दी गांजे की बोरियां

पुलिस से बचने की कोशिश में तस्कर गांजे से भरी बोरियां कचरे के ढेर में फेंककर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरियों की तलाशी ली। इसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

फरार तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ और संदिग्ध वाहनों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!