ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेशविदेश

UAE Road Accident: UAE में ट्रक चालक ने खोया नियंत्रण, भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 30 घायल

UAE Road Accident: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर एक बेकाबू ट्रक ने पांच ट्रकों समेत कुल 23 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय नागरिक समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UAE Road Accident

UAE में कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में शेख खलीफा बिन जायद स्ट्रीट पर हुई। UAE के गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सड़क पर जा रहे एक ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक ने पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारी और फिर पलट गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते कई वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए। इस हादसे में कुल 23 वाहन शामिल थे, जिनमें पांच ट्रक भी थे। दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने आसपास खड़ी और सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

CG BREAKING : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में CBI, रायपुर में आरोपी के घर मारा छापा

हादसे में भारतीय समेत 14 लोगों की मौत

फुजैराह पुलिस की जनरल कमांड ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। वहीं, हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई शव बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विशेषज्ञों की मदद से DNA टेस्ट कराया जा रहा है।

30 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, पैरामेडिकल स्टाफ और सिविल डिफेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 30 घायलों में से 15 लोगों को प्राथमिक उपचार और जरूरी चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, बाकी 15 लोगों का इलाज जारी है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों से किया संपर्क

हादसे में भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारतीय वाणिज्य दूतावास भी सक्रिय हो गया है। दूतावास ने पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहा है। फिलहाल ट्रक चालक के वाहन से नियंत्रण खोने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!