ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

Badrinath Highway Bus Accident: बदरीनाथ हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी बस! रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी, 13 घायल

ऋषिकेश: Badrinath Highway Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश के पास बदरीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत-बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Badrinath Highway Bus Accident

बदरीनाथ हाईवे पर कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की बस हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी। मंगलवार तड़के जब बस ऋषिकेश के पास गूलर क्षेत्र में पहुंची, तभी चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस 32 सीटर थी और उसमें करीब 30 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्रियों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

Korba News: उरगा में बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर से रेत परिवहन का आरोप, कार्रवाई की भनक लगते ही चालक फरार; नाबालिग होने की भी आशंका

हादसे में 8 लोगों की मौत, 13 घायल

मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। खाई में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

हादसे में घायल 13 यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, असम और दिल्ली के निवासी शामिल हैं। घायलों में एक तीन साल की बच्ची भी है।

घायलों में महिला और तीन साल की बच्ची भी शामिल

प्रशासन की ओर से जारी घायलों की सूची में मोहम्मद वहाब अंसारी, राहुल कुमार, अभिषेक, प्रत्यूष, अर्जुन सौरन, बुधन मुर्मू, आयरा, नूर जहां, राजकुमार, जतिन, पंकज नेगी, संतोष कुमार और वीरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!