ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

थर्ड जेंडर की तस्वीर के साथ देह व्यापार का आरोप! सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक पोस्ट से मचा हड़कंप, एसपी से एफआईआर की मांग

मानहानि और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, साइबर सेल से डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने की मांग
कोरबा। सोशल मीडिया पर थर्ड जेंडर समुदाय की गरिमा और निजता से जुड़े गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। कोहड़िया निवासी थर्ड जेंडर सैली किन्नर ने स्वयं को पत्रकार एवं समाजसेवी बताने वाले उदय चौधरी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, उदय चौधरी द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सैली किन्नर की तस्वीर का इस्तेमाल कर उन्हें स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित करने वाला बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताते हुए कहा है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
पुरानी रंजिश की आड़ में उत्पीड़न का आरोप
सैली किन्नर ने शिकायत में थाना दीपका में पूर्व में दर्ज दो पक्षों के काउंटर मामलों का भी उल्लेख किया है। उनका कहना है कि पुराने विवाद और लंबित मामलों की आड़ में किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करना और थर्ड जेंडर पहचान के आधार पर अपमानित करना उचित नहीं है।
एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साइबर सेल से विवादित पोस्ट, वीडियो, यूआरएल और सोशल मीडिया अकाउंट के डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है। शिकायत की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, गृह विभाग, बिलासपुर रेंज के आईजी और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
उदय चौधरी को लेकर पहले भी शिकायतों का दावा
शिकायत में उदय चौधरी के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस से शिकायतें होने का उल्लेख किया गया है। साथ ही दो दिन पहले एक अन्य व्यक्ति द्वारा कथित ब्लैकमेलिंग और उगाही की शिकायत एसपी से किए जाने की बात कही गई है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस स्तर पर उदय चौधरी का नाम गुंडा सूची में शामिल करने के लिए प्रतिवेदन तैयार किया गया है। हालांकि इन आरोपों और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर गंभीर आरोप लगाने वालों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है? क्या थर्ड जेंडर समुदाय की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएंगे?

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!