ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Weather Today : आज से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार’ अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय पोस्ट मानसून सीजन का तीसरा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। देवउठनी एकादशी के मौके पर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का असर अगले पांच दिनों तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट से टकरा सकता है चक्रवात

मौसम जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से समुद्र से नमी युक्त हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर पहुंच रही हैं। यही वजह है कि प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक इसका प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में बना रह सकता है। विशेष रूप से बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है।

रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी, रात में भी हुई बारिश

राजधानी रायपुर में चक्रवात का असर दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह से ठंडी हवाएं चल रही थीं और रात में रुक-रुककर बारिश हुई। वहीं, 20 नवंबर की सुबह से भी राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी है।

बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात अकवान के प्रभाव से बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, बारिश की तीव्रता अलग-अलग जिलों में अलग रह सकती है।

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!