ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा- आठवी कक्षा के छात्र ने ब्लेड से रेता छात्रा का गला, बालिका की हालात गंभीर।।

संवददाता- रितिक वैष्णव

मुख्य नाबालिग आरोपी फरार अपराध के 2 सहयोगी गिरफ्तार\

करतला : उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी में अध्ययनरत कक्षा 8वी की नाबालिग छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवी में ही अध्ययनरत नाबालिग छात्र ने दबोचकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना होते ही छात्राओं में सनसनी फैल गयी। वही घटना की जानकारी होते ही विद्यालय के प्रधानपाठक सहित शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को तत्काल आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और ईलाज जारी है। मामले की सूचना उरगा पुलिस को दी गयी जहां मामले की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी 2 अन्य स्थानीय युवकों सहित गाड़ी में आये थे और घटना को अंजाम देकर चले गए। जहां मुख्य आरोपी फरार है और 2 अन्य संदेही को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर सकती है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!