ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेशविदेश

Bisleri Water: बिसलेरी के पानी में मिले कैंसर से जुड़े केमिकल, दोबारा जांच में भी नहीं मिला क्लीन चिट

Bisleri Water: देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश की जानी-मानी बोतलबंद पानी की कंपनी Bisleri के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इस मामले में बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। जांच के दौरान पानी में निर्धारित सीमा से अधिक ब्रोमेट और कैंसर से जुड़े खतरनाक रासायनिक तत्व पाए जाने की बात सामने आई है।

FSSAI Action on Bisleri

FSSAI की जांच में असुरक्षित मिला Bisleri का पानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI की टीम ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शुरुआती जांच में पानी के अंदर ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई।

इसके बाद कंपनी की ओर से जांच के नतीजों पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोबारा सैंपल की जांच कराई गई। हालांकि, दूसरी जांच में भी पानी को सुरक्षित नहीं पाया गया। इस बार जांच में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) नाम के रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी सामने आई।

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में टायर फटने से अनियंत्रित हुई यात्री बस, पेड़ से टकराई’ 15 लोग घायल

पानी में मिले Bromate और PAHs क्या हैं?

बिसलेरी के पानी के सैंपल में मिले दोनों रासायनिक पदार्थ स्वास्थ्य के लिहाज से चिंता का विषय हैं।

1. Bromate: ब्रोमेट एक ऐसा रासायनिक पदार्थ है, जिसकी अधिक मात्रा पानी में मौजूद होना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक अधिक मात्रा में इसके संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है।

2. PAHs: पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) रासायनिक यौगिकों का एक समूह है। इस समूह के कई पदार्थ कैंसरकारी माने जाते हैं। इनकी मौजूदगी खाद्य और पेय पदार्थों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पांच खाद्य कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी

रिपोर्ट के अनुसार, FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड समेत पांच खाद्य व्यवसायों के खिलाफ असुरक्षित और घटिया उत्पादों के मामले में कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है। इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े गंभीर नियमों का उल्लंघन करने के कारण दो अन्य खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं।

इस मामले में बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।

50 साल से ज्यादा पुराने ब्रांड पर उठे सवाल

बिसलेरी देश में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सबसे पहचाने जाने वाले ब्रांडों में शामिल है। ऐसे में कंपनी के पानी के सैंपल में खतरनाक रासायनिक पदार्थ मिलने की खबर से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ सकती है।

हालांकि, इस मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि जांच के लिए सैंपल कंपनी के परिसर से लिया गया था, न कि बाजार में बिक रही बोतलों से। इसलिए इस जांच के आधार पर बिसलेरी की सभी बोतलों या पूरे बाजार में उपलब्ध उत्पादों को असुरक्षित मानना सही नहीं होगा। कंपनी की ओर से इस मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण और आगे की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी भी महत्वपूर्ण होगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!