ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पांच महीने से गरीब परिवारों को नहीं मिला राशन, भूख और बेबसी के बीच ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कोरबा। सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी परिवार भोजन से वंचित न रहे। लेकिन कोरबा जिले के करतला विकासखंड की ग्राम पंचायत सुवरलोट में ग्रामीण पिछले पांच महीने से राशन के लिए परेशान हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके राशन कार्ड अचानक बंद कर दिए गए हैं, वहीं कुछ हितग्राहियों के नाम राशन कार्ड से विलोपित कर दिए गए हैं। इसके चलते गांव के गरीब परिवारों को पिछले पांच महीने से उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में परिवारों के सामने रोजमर्रा के भोजन की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो रहा है।
अपनी इस समस्या को लेकर ग्राम सुवरलोट के महिला-पुरुष ग्रामीणों ने 23 नवंबर को जिला कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर राशन कार्ड पुनः चालू कराने और खाद्यान्न वितरण शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड बंद होने की जानकारी उचित मूल्य की दुकान से मिली। आखिर किन कारणों से राशन कार्ड बंद किए गए और किन परिस्थितियों में हितग्राहियों के नाम काटे गए, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है।
मामले को लेकर कलेक्टर ने ग्रामीणों को गांव में सिविल लगाने की बात कही है, ताकि ग्रामीणों की समस्या की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पांच महीने तक गरीब परिवारों को उनके हक का राशन क्यों नहीं मिला? राशन कार्ड बंद करने से पहले हितग्राहियों को सूचना दी गई थी या नहीं? और जब तक जांच की प्रक्रिया पूरी होती है, तब तक इन परिवारों के भोजन की व्यवस्था कैसे होगी?

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!