ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राष्ट्रीय

Kannauj School Bus Accident: कन्नौज में मौत बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, स्कूल बस में सवार 4 बच्चों की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश: Kannauj School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें 50 छात्र शामिल थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे ठठिया थाना क्षेत्र में हुआ। कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार रात करीब 12 बजे आगरा से रवाना हुई थी। सुबह बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए बस को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

Truck hits school bus in Kannauj; 4 children killed

टक्कर से बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के अंदर सीटें उखड़ गईं और कई बच्चे सीटों के बीच फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहत दलों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Sonia Gandhi Legal Notice: सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, 15 दिन में जवाब नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे सत्यकी सावरकर

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों में मातम

इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में कौशांबी और फतेहपुर के छात्र शामिल हैं। मृतकों में जैद अहमद और अरमान के नाम सामने आए हैं। जैद फतेहपुर के सरवनपुर नेदौरा गांव का रहने वाला था। उसके पिता रियाज अहमद किसान हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं, फतेहपुर के धाता ब्लॉक स्थित जहांगीर नगर गहुरे निवासी अरमान भी इस हादसे का शिकार हो गया। वह हाईस्कूल का छात्र था। उसके पिता रियाज अहमद गाड़ी चलाते हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में कौशांबी के अफजलपुरवाही गांव के रहने वाले रजिउल्ला की भी मौत हुई है। वह पहले ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था और वर्तमान में अजुवा के लिटिल ब्लॉसम स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था। पुराने छात्र होने के कारण स्कूल स्टाफ ने उसे पिकनिक पर चलने के लिए बुलाया था। उसके पिता समीउल्ला खेती-किसानी करते हैं।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

कन्नौज के एसपी विनोद कुमार के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर ट्रक चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।

Netagiri
Back to top button
error: Content is protected !!