ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

अधूरे पावर प्रोजेक्ट को मिला नया जीवन, कोरबा में 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू

अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट
दो साल की मेहनत और 250 से ज्यादा इंजीनियरों की टीम ने पुराने प्रोजेक्ट को दिया नया जीवन
दूसरी यूनिट शुरू होने के बाद कोरबा स्टेशन की कुल क्षमता 1,920 मेगावाट हो जाएगी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पथाड़ी गांव में करीब एक दशक से अधूरा पड़ा एक बड़ा बिजली प्रोजेक्ट अब फिर से जीवंत हो उठा है। अदाणी पावर ने कोरबा पावर के 1,320 मेगावाट क्षमता वाले विस्तार प्रोजेक्ट की पहली 660 मेगावाट यूनिट को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।

इस उपलब्धि के पीछे करीब दो साल की लगातार मेहनत है। 250 से अधिक इंजीनियरों, विभिन्न भारतीय उपकरण निर्माता कंपनियों, साझेदारों और हजारों कर्मचारियों ने मिलकर लगभग ठहर चुके इस प्रोजेक्ट को दोबारा खड़ा किया। निर्माण के सबसे व्यस्त दौर में यहां करीब 10,000 लोग काम कर रहे थे।

कठिन चुनौती, मजबूत इरादे

इस प्रोजेक्ट की नई कहानी अगस्त 2024 में शुरू हुई, जब अदाणी पावर ने एनसीएलटी प्रक्रिया के जरिए लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड का 4,101 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया। उस समय कंपनी का 600 मेगावाट का पावर प्लांट चालू था, जबकि 1,320 मेगावाट का विस्तार प्रोजेक्ट निर्माणाधीन था।

विस्तार प्रोजेक्ट का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था, लेकिन 2016 से निर्माण रुका हुआ था। लंबे समय तक काम बंद रहने की वजह से मशीनों, प्लांट के विभिन्न हिस्सों और दूसरी व्यवस्थाओं की स्थिति का नए सिरे से आकलन करना पड़ा। बड़ी चुनौती यह भी थी कि पुराने प्रोजेक्ट से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज और ड्रॉइंग या तो उपलब्ध नहीं थे या पर्याप्त नहीं थे। मूल इंजीनियरिंग और निर्माण ठेकेदार भी अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ा नहीं था।

ऐसे में अदाणी पावर की टीम के सामने चुनौती किसी नए पावर प्लांट को बनाने से अलग थी। यहां उन्हें करीब एक दशक पुराने अधूरे प्रोजेक्ट को समझना, उसकी मशीनों और ढांचे की जांच करना और यह तय करना था कि किन हिस्सों को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है और किन्हें बदलने या मजबूत करने की जरूरत है।

टीम ने बॉयलर, टर्बाइन-जनरेटर, बिजली के उपकरण, कोयला पहुंचाने की व्यवस्था और पानी से जुड़ी प्रणालियों सहित प्लांट के प्रमुख हिस्सों की विस्तार से जांच की। जहां पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे, वहां इंजीनियरों ने साइट की वास्तविक स्थिति के आधार पर जरूरी इंजीनियरिंग दस्तावेज और डिजाइन दोबारा तैयार किए। इसके साथ ही प्लांट से बनने वाली बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए आवश्यक ट्रांसमिशन व्यवस्था भी तैयार की गई।

एक-एक करके मशीनें और सिस्टम फिर चालू किए गए और लंबे समय से अधूरा पड़ा प्लांट उत्पादन की ओर बढ़ने लगा। अब 660 मेगावाट की पहली यूनिट शुरू हो चुकी है। टीम अगले कुछ महीनों में दूसरी 660 मेगावाट यूनिट को भी शुरू करने की दिशा में काम कर रही है। इसके बाद कोरबा स्टेशन की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 1,920 मेगावाट हो जाएगी।

प्लांट के साथ आसपास के गांवों में भी बदलाव

पावर प्रोजेक्ट को दोबारा खड़ा करने के साथ अदाणी फाउंडेशन ने आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाओं पर भी काम शुरू किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में 24 गांवों के 50 सरकारी स्कूलों में 4,200 स्कूल किट बांटी गई हैं। नौ स्कूलों में 220 ड्यूल डेस्क दिए गए हैं। 15 स्कूलों में आरओ वाटर फिल्टर लगाए गए हैं, जिनका लाभ 1,800 से अधिक विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मिल रहा है। तीन स्कूलों में शौचालय बनाए गए हैं, जिनसे 800 से ज्यादा विद्यार्थियों को सुविधा मिली है। कोरबा में शिक्षा और विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक साइंस एंड कन्वेंशन सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है।

इसके अलावा 11 गांवों के 18 आंगनवाड़ी केंद्रों में जरूरी सुविधाओं को बेहतर किया गया है।

प्रोजेक्ट उड़ान के तहत आसपास के स्कूलों के बच्चों को कोरबा पावर प्लांट देखने और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर दिया जा रहा है। अक्टूबर 2025 से अब तक 164 विजिट आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 8,281 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर जून 2025 से आसपास के 18 गांवों में मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ करीब 17,000 लोगों तक पहुंच चुका है। छह मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए हैं। इसके साथ आंखों की जांच सहित दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं भी आसपास के गांवों तक पहुंचाई गई हैं। जरूरतमंद लोगों को चलने-फिरने और रोजमर्रा के जीवन में मदद के लिए 65 सहायक उपकरण भी दिए गए हैं।

गांवों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने 11 ग्राम पंचायतों के 15 गांवों में 240 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई हैं, जिनसे 25,000 से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। गांवों के बाजार और हाट वाले इलाकों में पांच सोलर हाई-मास्ट लाइट भी लगाई गई हैं।

कोरबा की यह कहानी सिर्फ मशीनों को दोबारा शुरू करने की नहीं, बल्कि एक रुके हुए प्रोजेक्ट को तकनीक, टीमवर्क और लगातार कोशिशों के जरिए फिर से खड़ा करने की कहानी भी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!