ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredविदेश

Kuwait Iran Drone Attack: कुवैत में ड्रोन हमले से मची अफरा-तफरी, ईरान ने आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली: Kuwait Iran Drone Attack: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुवैत में ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। कुवैत ने दावा किया है कि गुरुवार को हुए ईरानी ड्रोन हमले के दौरान दो इतालवी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इटली के विदेश मंत्रालय ने भी दोनों नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, ईरान ने इस हमले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है।

Kuwait Iran Drone Attack

कुवैत के एयर डिफेंस स्टेशन पर तैनात थे इतालवी नागरिक

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सौद अब्दुलअजीज अल अतवान के मुताबिक, देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इस दौरान इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन का मलबा गिरने से दो इतालवी नागरिकों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने बताया कि मृतक दोनों नागरिक टेक्नीशियन थे। वे जर्मन रक्षा कंपनी रीनमेटाल की इतालवी इकाई में काम करते थे और कुवैत के एक एयर डिफेंस सर्विलांस स्टेशन पर तैनात थे।

इस घटना में एक कुवैती और एक पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुआ है।

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह खेले गुरनूर बरार

ईरान ने ड्रोन हमले से किया इनकार

कुवैत की ओर से लगाए गए आरोपों को ईरान ने खारिज कर दिया है। ईरान के वरिष्ठ सैन्य प्रवक्ता जनरल अबुलफजल शेकर्ची ने कहा कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कोई सैन्य या आक्रामक अभियान नहीं चलाया है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने टेलीग्राम के जरिए कहा कि उनका देश कुवैत के साथ मिलकर घटना की जांच करने और इसके वास्तविक जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तैयार है।

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सैन्य हमलों, प्रतिबंधों और बाहरी दबाव के बावजूद देश के विकास को जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्ट के अनुसार, खोरासान प्रांत में नई शहरी ट्रेन लाइन के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान उन्होंने घरेलू क्षमताओं और जनभागीदारी को देश की प्रगति का आधार बताया। साथ ही उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में ईरान के लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी उपलब्धियां गिनाईं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार डेविड ई. सेंगर की एक रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने पत्रकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि रिपोर्ट में उनके प्रशासन की उपलब्धियों को उचित जगह नहीं दी गई।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को अपनी प्रमुख रणनीतिक उपलब्धियों में शामिल बताया। इसके अलावा उन्होंने वेनेजुएला के खिलाफ एक दिन में मिली जीत को भी अपनी बड़ी उपलब्धि करार दिया।

स्पेन के पास डूबा तेल टैंकर, 8 भारतीय सुरक्षित

इस बीच स्पेन के इबिजा द्वीप के पास गुरुवार को 7,000 मीट्रिक टन डीजल से लदा तेल टैंकर MT Med Amre डूब गया। जहाज पर कुल 17 नाविक सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय एक नाविक की मौत हो गई।

जहाज पर सवार लोगों में आठ भारतीय नागरिक भी शामिल थे और सभी सुरक्षित हैं। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और क्रू मैनेजर के संपर्क में है।

स्पेन के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल टैंकर से तेल रिसाव की कोई सूचना नहीं मिली है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!