ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

BREAKING NEWS | KORBA एसबीआई के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक ने बैंक को लगाया 93.60 लाख का चूना, छह साल बाद झारखंड से गिरफ्तार

कोरबा। बैंक में पदस्थ रहते हुए करीब एक करोड़ रुपये के गबन के मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है। एसबीआई की बाल्को शाखा के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को एसीबी बिलासपुर की टीम ने झारखंड के दुमका से गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि वर्ष 2018-19 के दौरान सुनील कुमार झा ने बैंक के खातों से 93 लाख 60 हजार 797 रुपये अवैध रूप से अपनी पत्नी, वाहन चालक और अन्य खाताधारकों के खातों में ट्रांसफर किए थे।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर वर्ष 2020 में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अपराध क्रमांक 07/2020 दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान बैंक खातों के स्टेटमेंट, बैच ट्रांसफर वाउचर और डेबिट वाउचर जब्त किए गए। जांच में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज और भ्रष्टाचार से जुड़ी अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
लगातार दबिश के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को दुमका स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाने के बाद उसे कोरबा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मिली है।
छह साल पुराने इस मामले में एसीबी की कार्रवाई से बैंकिंग महकमे में हड़कंप मचा है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!