ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

बाल संप्रेक्षण गृह से भागे दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को एक को भीड़ ने पकड़ कर खूब पीटा, कलेक्टर ने अधीक्षक को निलंबित करने के दिये आदेश

रिपोर्टर- रेणु जायसवाल
9827799070

छत्तीसगढ़ कोरबा – कोरबा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से दो अपचारी बालक के दीवार कूदकर भागने की खबर सामने आई है जिसमें कोरबा जिले के कुआं भट्टा क्षेत्र में 21 अप्रैल से लापता एक 4 वर्षीय बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या करने के मामले में गिर फ्तार इसी इलाके का 11 वर्षीय अपचारी बालक व एक अन्य अपराध में शामिल अपचारी बालक दोनों एक साथ बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। दोनों में से एक अपचारी बालक को भीड़ ने पकड़ा और खूब पीटा गनीमत रही कि कुछ समझदार लोगों ने अपचारी बालक को भीड़ से बचाकर पुलिस के हवाले किया वरना अपचारी बालक के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती थी वहीं इस घटना से बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा की भी पोल खुल गई खबर आम होने के साथ लोग हरकत में आ गए। रिकांडो चौक के पास नजर पडऩे पर बस्ती के लोगों ने बालक के साथ जमकर मारपीट की। इस बीच कुछ लोगों ने अपचारी बालक को मानिकपुर चौकी के हवाले किया। वहां भी बस्ती वालों के द्वारा जमकर पुलिस से कहासुनी और प्रदर्शन हुआ।


22 अप्रैल को अपचारी बालक को पुलिस ने 302 में हत्या का मामला बनाते हुए गिरफ्तार करने के साथ स्थानीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। जहां से वह सुरक्षा घेरा तोड़कर वहां से भाग निकला। आज सुबह उसे महाराणा प्रताप प्रतिमा के आगे लोगों ने देखा तो हरकत में आए और मौके पर खबर ली। हालांकि दूसरे लोगों ने अगले परिणाम को भांपकर अपचारी बालक को ऑटो के जरिए मानिकपुर चौकी भेजने की व्यवस्था की। बस्ती के लोग वहां भी पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जताई। वहीं
इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के द्वारा एक्शन लेते हुए भागे हुए अपचारी बालक एवं उसके एक अन्य साथी जो कि अभी भी लापता है
बाल संप्रेषण गृह से भाग जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक की गंभीर लापरवाही को मानते हुए उसे निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!