ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

डायल 112 बन रहा वरदान
दर्द से कराहती महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

छत्तीसगढ़ कोरबा -लोगों की सेवा में तत्पर रहती डायल 112 की टीम का संवेदन शील भावना से कार्य करने का एक और मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि सेंट्रलाइज कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पर कटघोरा कोबरा 1 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर के बताए हुए पते पर ग्राम बंचर सब स्टेशन मोहल्ला,मेन रोड से अंदर पहुंच कर प्रसव पीड़ित महिला के घर गए ,जाकर देखा कि एक महिला जिसका नाम भारती पटेल पति भानु प्रकाश पटेल उम्र 26 वर्ष जाति पटेल जोकि प्रसव पीड़ा दर्द से तड़प रही थी । erv टीम के स्टाफ के द्वारा उक्त प्रसव पीड़ित महिला को घर परिवार के लोगों और गांव की मितानिन के साथ इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के लिए निकले । गांव से लगभग 08 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने से ERV वाहन को रात्रि अंधेरे में ही सुरक्षित जगह देख रोका गया गांव की मितानिन व परिजन की मदद से ERV वाहन के अंदर ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया ।महिला ने स्वस्थ शीशु (लड़का) को जन्म दिया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है । बाद प्रसव के जच्चा बच्चा दोनों को परिवार वालों के साथ इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा जच्चा बच्चा दोनों को स्वास्थ्य होना बताया गया।


मितानिन रमिला बाई कंवर एवं परिवार वालों ने बताया कि रात्रि में की साधन न मिलने से 112 से मदद मांगी जो , रात्रि में ही मदद के लिए आए और प्रसव पीड़ित महिला को सही सलामत हॉस्पिटल तक पहुंचाए कह कर घर परिवार के लोगों ने 112 की काफी सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!