ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

डीएसपीएम ताप विद्युत गृह से 5 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया सम्मान, अधिकारी कर्मचारियों ने सेवा कार्यकाल के लिए प्रेषित किया आभार

छत्तीसगढ़ कोरबा 2 जून 2022 _ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्युत ताप गृह कोरबा पूर्व में 5 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए मई 2022 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में बी.लकरा वरिष्ठ लेखाधिकारी ,अजय वीरेश्वर तिर्की वरिष्ठ पर्यवेक्षक, दशरथ प्रसाद वरिष्ठ पर्यवेक्षक ,सीताराम साहू कनिष्ठ पर्यवेक्षक ,कृष्ण कुमार सोनी संयंत्र सहायक श्रेणी एक ,यह सभी 5 कर्मचारी अपनी अर्धवार्षिक की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का सम्मान उनके वृत्त कार्यालयों में किया गया इस अवसर पर संयंत्र प्रमुख श्री एस के बंजारा कार्यपालक निर्देशक ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन अनुभवी कर्मचारियों कि कमी हमारे संयंत्र में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी सेवानिवृत्त हो रहे बी.लकरा लेखा अधिकारी के विषय में श्रद्धा पिल्लई उप महाप्रबंधक ( वित्त एवं लेखा) कहा कि लकरा जी अपने कार्य क्षेत्र में काफी अनुभवी रहे हैं इन्होंने 33 वर्षों के सेवाकाल में विभिन्नता क्रम में सेवाएं देकर सभी अधिकारी कर्मचारियों प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच में आपसी तालमेल बनाकर कार्य किया एवं उनके द्वारा हमेशा सहयोग एवं पारिवारिक वातावरण हम सभी को मिला है वहीं इस अवसर पर उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी 5 कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की उप महाप्रबंधक कार्यालय में हो रहे इस कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंजरी सिंह लेखाधिकारी ने किया इस अवसर पर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!