ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

लूट के नियत से हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को बालको पुलिस ने किया 24 घंटे भीतर गिरफ्तार
आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटे गये नगदी रकम 500 जप्त

आरोपी पूर्व में इस तरह के लूट, बलात्कार , चोरी के 11 घटना को दे चुके है अंजाम

आरोपी परदेसी चौहान थाना बालकों नगर का है निगरानी बदमाश
नाम आरोपी – परदेशी चैहान पिता छतराम चैहान उम्र 27 वर्ष पता दोंदरो थाना बालकोनगर जिला कोरबा छ0ग0

छत्तीसगढ़ कोरबा बालको पुलिस के अनुसार घटना इस प्रकार है की दिनांक 09.06.2022 को प्रार्थी चंद्रभान सिंह बिंझवार पिता सागर सिंह बिंझवार उम्र 23 वर्ष पता सुकलाखार थाना बांकी मोंगरा जिला कोरबा छ0ग0 के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.06.2022 को यह अपने परिचित की लड़की के साथ काॅफी पाईंट जंगल पहाड़ घुमने गया था।

जहाॅ घुमने के बाद वापस आते समय ग्राम केशलपुर के मेन रोड पास पिकनिक मनाने गये अन्य लोग इसकी मोटर सायकल से आगे आगे निकले इसी समय एक अज्ञात आदमी इसको रूकवाकर बोला कि जो लोग आगे गये है उन लोगों को रूकवाया तो क्यो नही रूके उसका मोबाईल नंबर दो, प्रार्थी द्वारा मैं उन लोगो को नही जानता पहचानता हॅू बोलने पर अज्ञात आरोपी द्वारा तुम लोग मुझे नही जानते हो मेरा नाम परदेशी चौहान है लोग मेरे नाम से डरते है मैं अभी जेल से छुटकर आया हूॅ बोलते हुये अपने पास रखे मिर्च पावडर को प्रार्थी के आंखों में डालने का प्रयास करने लगा जिस पर प्रार्थी द्वारा उसका हाथ हटा देने पर आरोपी द्वारा अपने पास रखे चाकू से इसके गले के बाॅये तरफ दो बार वार कर इसके हथेली पर दांत से काट कर घायल कर दिया तथा इसकी परिचित की लड़की से उसका बैग को छीन कर भाग गया। जिसमें मार्कशींट व 500 रूपये था। प्रार्थी घायल अवस्था में जिला अस्पताल जाकर अपना ईलाज कराया तथा अपने पिता को घटना की जानकारी दिया। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आसपास के क्षेत्र में पतासाजी करने पर पता चला की कुछ दिन पूर्व आरोपी परदेशी चैहान जेल से छुटकर क्षेत्र में आया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते व क्षेत्र में इस प्रकार की घटना न हो इसके लिये तत्काल कार्यवाही करने निर्देश पर अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी विजय चेलक द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तैनात किया गया, मुखबीर की सूचना पर अरोपी परदेसी चौहान के निवास स्थान दोंदरो में रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी पुलिस को आता देख लुक छिप रहा था। जिसें उसके घर से गिर0 कर पूछताछ किया गया। जिसने दिनांक 06.06.2022 को दोपहर में घटना घटित करना बताया। आरोपी के कब्जा से चाकू व 500 रूपये की नोट जप्त कर आरोपी को रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

अपराध क्रमांक 345/2022 धारा 307,234,394 भादवि

                   *आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक विजय चेलक, सहा.उप.निरी. राजेन्द्र राठौर, आर. 826 संजीव सिंह, आर. 514 अनिल साहू, आर. 779 हरीश मरावी, आर. 262 रोहित पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!