ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

पदस्थापना के पहले दिन ही महिला समूहों द्वारा उत्पादित समानो का किया अवलोकन, उत्पादों की सराहना भी की कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा शहर स्थित सी मार्ट का किया निरीक्षण

हर आयु वर्ग की

जरूरतों की सामान रखने के दिए निर्देश

जरूरतों की सामान रखने के दिए निर्देश

कोरबा 1 जुलाई 2022/जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री संजीव झा ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर में स्थापित सी मार्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने सी मार्ट में बिक्री के लिए रखे गए महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामानों का अवलोकन किया। उन्होंने कोरबा की महिलाओं द्वारा निर्मित उमरेलिया ब्रांड साड़ी, एलईडी बल्ब, हवाई चप्पल, राशन सामान, अचार, पापड़ आदि उत्पादों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सी मार्ट में लोगों के लिए कम कीमत पर उत्पादों की उपलब्धता पर प्रसन्नता जताते हुए समूहों द्वारा बनाए गए सामान और उत्पादों की सराहना की। साथ ही अधिक से अधिक महिला समूह के उत्पादों को सी मार्ट में रखने के निर्देश दिए। साथ ही सी मार्ट में हर आयु वर्ग की जरूरतों के सामान रखने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही, घी, मक्खन आदि तथा बच्चों के सॉफ्ट खिलौने भी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने सी मार्ट में रखे गए सामानों की बिक्री बढ़ाने के लिए विशेष प्रचार प्रसार करने और स्थानीय उत्पादों को खरीदने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री संजीव झा ने सी मार्ट की संचालन प्रक्रिया तथा बीलिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया तथा उत्पादों की बिक्री बढ़ाने सी मार्ट में कार्यरत कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सी मार्ट में कोसा के शिल्प उत्पादों की रेंज बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा, एसडीएम कटघोरा श्री कौशल तेंदुलकर, एनआरएलएम जिला प्रबंधक श्री अनुराग जैन, बीपीएम श्री राजीव श्रीवास सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

     उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशा अनुसार महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से शहर में सी मार्ट की स्थापना की गई है। सी मार्ट में महिला समूह द्वारा निर्मित और स्थानीय उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध है। कोरबा शहर में स्थापित सी मार्ट का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत्  किया जा रहा है। सी-मार्ट में महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री पर समूहों को सुनिश्चित लाभ होगा। सी-मार्ट सुपर मार्केट की तर्ज पर पूरी तरह वातानुकूलित है। सी-मार्ट में उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद बाजार भाव से कम दर पर उपलब्ध है। साथ ही पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों को बढावा दिया गया है। जिले की महिला समूहों द्वारा बनाये गये हवाई चप्पल तथा एलईडी बल्ब भी कम कीमत पर सी-मार्ट में उपलब्ध है। सी-मार्ट में 250 से अधिक प्रकार के उत्पाद उपलब्ध है। इनमें नीम का साबुन, सेनेटरी पेड, डिसवॉस, हल्दी, मिर्ची, धनिया पाउडर, मसाले, काजू, नमकीन, चना, आटा, बेसन, जीरा फूल चांवल आदि शामिल है। सी-मार्ट मंे जिले में कार्यरत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद तथा स्थानीय उत्पाद सुपर मार्केट के रूप में एक ही छत के नीचे नागरिकों के खरीदी के लिए उपलब्ध है। समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पाद जैसे अचार, पापड़, मसाले, महुआ के उत्पाद, अगरबत्ती, काजू, डेली नीड के समान, साबुन, फिनॉइल,  हाइजीन प्रोडक्ट्स, सेनेटरी नैपकीन,  वनोपज से निर्मित उत्पाद,  अश्वगंधा चूर्ण, गिलोय, मुलेठी  जैसे वन औषधि , एलोवेरा, आमला, महुआ लड्डू आदि से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी सी मार्ट में उपलब्ध है। साथ ही शिल्पकारों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!