ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

जिससे किया था प्रेम विवाह उसी की मां को बताया जिम्मेदार और युवती ने कर ली सुसाइड ,पुलिस कर रही जांच

Chattisgarh Korba -कोरबा जिला के उरगा थाना क्षेत्र मे एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें अपनी मौत का कारण यमन चौबे की माता को ठहराया है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात लिखी है। घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

आपको बता दें उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा निवासी यमन चौबे अपने मां के साथ निवास करता है। जानकारी के अनुसार यमन चौबे की पहली पत्नी घर छोड़कर चली गई है। पहली पत्नी के चले जाने के बाद यमन चौबे ने चिकनी पाली निवासी सोमिया जायसवाल युवती से प्रेम विवाह कर लिव इन रिलेशन के रूप में अपने निवास तिलकेजा मे रहकर जीवन यापन कर रहे थे।

आज सुबह सोमिया जायसवाल अपने मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली है। सोमिया ने अपने सुसाइट नोट में यमन की मां पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और इसी कारण से खुदकुशी करने की बात कही है।

मृतिका के भाई ने इस मामले की शिकायत उरगा थाना में किया है। शिकायत में अपनी बहन सोमिया की मौत का कारण यमन चौबे की मां और यमन चौबे को जिम्मेदार बताया है। उरगा थाना घटना की सूचना पा कर घटनास्थल पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस से जांच, मेडिकल रिपोर्ट और किए गए शिकायत के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!