कोरबा 17 अगस्त 2022/ समावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड स्तर के छह पदांे पर तीन माह के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) की भर्ती के लिए 29 अगस्त 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में जिला परियोजना कर्यालय समग्र शिक्षा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला कोरबा के नाम से मंगाये गये है। आवेदक कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भर्ती एवं पात्रता की शर्ते एवं शैक्षणिक योग्यताएं संबंधी विस्तृत जानकारी कोरबा जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।
Related Articles
पुलिसिंग में कसावट लाने कोरबा एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कई थाना प्रभारी के बदले प्रभार 9 निरीक्षक सहित दो उप निरीक्षकों का हुआ तबादला देखिए लिस्ट
December 8, 2023
केंद्र सरकार ने की छत्तीसगढ़ के आईटी आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की सराहना, 250 करोड़ की दी प्रोत्साहन राशि
December 31, 2024



