ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोविड टीकाकरण महाअभियान: छूट गए लोगोें का 25 अगस्त को होगा कलेक्टर श्री झा ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छूटे हुए लोगों से टीकाकरण केंद्र पहुंच कर टीका लगवाने की अपील की

कोरबा 18 अगस्त 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में कोविड टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए 25 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने एक दिन मेें अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला, दूसरा और बूस्टर टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. बी.बी. बोडे ने बताया कि टीकाकरण महाभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।

कलेक्टर श्री झा की अपील, 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लगवाए कोविड टीका- कलेक्टर श्री संजीव झा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीका लगाने से छूटे हुए लोगो से कोविड वैक्सिनेशन महाभियान में शामिल होकर टीका लगवाने की अपील की है। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि कोविड वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने और अन्य लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने 12 वर्ष से अधिक उम्र के छूटे हुए सभी किशोरों, युवाओं और बुजुर्गों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। साथ ही पात्र लोगों को बुस्टर डोज भी लगवाने की अपील की है। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन से संबंधित किसी भी भ्रामक बातों पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। पात्र लोग नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है इसलिए बिना डर-भय के टीका लगवाएं, साथ ही साथ टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना से बचाव उपायों को जरूर अपनाएं।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!