ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

चरित्र शंका पर पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या आरोपी पति राज छुपाने पत्नी के द्वारा स्वयं आत्महत्या करना बताकर कर रहा था गुमराह पीएम रिपोर्ट ने खोला राज* आरोपी पति गिरफ्तार

 Chattisgarh Korba --कोरबा जिले की रामपुर पुलिस ने  अपनी ही पत्नि के हत्यारे आरोपी शिव प्रकाश शाह को अपनी पत्नी श्रीमती ममता शाह के पेट में चाकू घोंप कर हत्या कर , साक्ष्य छिपाने के आरोप में रामपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । आरोपी द्वारा हत्या को आत्महत्या बताकर लगातार पुलिस को गुमराह किया जा रहा था , किंतु पीएम रिपोर्ट ने आरोपी के प्लान पर पानी फेर दिया ।
       पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिले में लंबित अपराध , मर्ग , शिकायत सहित अन्य मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है । लंबित  मामलों के समीक्षा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।
   समीक्षा के दौरान चौकी रामपुर थाना कोतवाली कोरबा में पंजीबद्ध मर्ग क्रमांक 56/22 धारा 174 जा फौ मृतिका श्रीमती ममता शाह के मामले में पाया गया कि शिव प्रकाश शाह दिनांक 17.04.2022 को श्रीमती ममता शाह को घायल अवस्था में लेकर जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचा, जहां उसने बताया कि दोनों पति-पत्नी के मध्य विवाद होने पर पत्नी श्रीमती ममता शाह ने आत्महत्या करने के नियत से अपने पेट में चाकू घोंप लिया है  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है , उपचार  दौरान ममता शाह का मौत हो गया । मामले में पुलिस चौकी रामपुर में मर्ग क्रमांक 56/2022 धारा 174 जा फो पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ किया गया, चूंकि मृतका अस्पताल में बेहोश अवस्था में भर्ती हुई थी बेहोशी के अवस्था  में ही उसकी  मौत हो गई ,  इसलिए पुलिस को घटना की वास्तविक की जानकारी नहीं हो पाई , मृतिका के पति शिव प्रकाश शाह द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर भरोसा कर पुलिस ने आगे जांच जारी रखा । मामले में रामपुर पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया ,  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा पाया गया कि मृतिका के शरीर में  14 चोट के निशान पाए गए , जिनका क्वेरी कराने पर डॉक्टर ने बताया कि मृतका को आई छोटे स्वयं द्वारा नही पहुंचाई जा सकती है ।  इस आधार आरोपी पति शिव प्रकाश शाह के विरुद्ध धारा 302,201 भादवि  के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
 आरोपी  शिव प्रकाश शाह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह काफी देर तक गुमराह करता रहा , अंततः तकनीकी पहलुओं के आधार पर पूछताछ करने पर वह टूट गया , और  बताया कि वह अपने पत्नी ममता शाह का के चरित्र पर शंका करता था, इसी कारण दिनांक 17.04.2022 के रात्रि में पेट में चाकू से वार कर  हत्या कर दिया और घटना को छुपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के नियत से पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के उद्देश्य से स्वयं पेट में चाकू घोंप लेना बताकर जांच को गुमराह कर रहा था , किंतु पीएम रिपोर्ट ने आरोपी का राज खोल दिया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :–

शिव प्रकाश शाह पिता मोतीलाल शाह उम्र 36 वर्ष ,खपराभट्ठा बुधवारी कोरबा जिला कोरबा छ.ग.

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!