ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा खेलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा किंग प्रतीक विधवानी भी हुआ गिरफ्तार*

5 नग मोबाइल सहित करोड़ों का सट्टा खेलाने का हिसाब व सट्टा पट्टी जप्त*

  Chttishgath korba  एशिया कप क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते हुए कोरबा पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सट्टा खिलाने में प्रयोग किए जाने वाला  5 मोबाइल करीब 1 करोड़ रुपए  का सट्टा खेलाने का हिसाब व सट्टा पट्टी जप्त किया गया है ।

  पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह को सूचना मिल रही थी कि वर्तमान में चल रहे एशिया कप क्रिकेट मैच में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा  खेला रहे हैं , सूचना के तस्दीक एवम कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के पर्यवेक्षण में  सायबर सेल एवं रामपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू को निर्देशित किया गया था । जिनके द्वारा मुखबीरों के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले सटोरियों पर निगाह रखा जा रहा था ।  कल दिनांक 11 सितंबर 2022 को आरोपी प्रतीक कुमार विधवानी , राजकुमार श्रीवास एवं रवि निषाद को ऑनलाइन सट्टा खेलाते हुए पकड़ा गया , जिनके पास से मोबाइल एवं 1 करोड़ रुपए से अधिक का सट्टा खेलाने का हिसाब सहित सट्टा पट्टी  बरामद किया गया है । आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 क जुआ अधिनियम के  अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।  साथ ही इनके अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु धारा 151  जाफौ के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।

सटोरियों के नाम इस प्रकार हैं :–

01 . प्रतीक कुमार विधवानी पिता श्री दयालचंद विधवानी उम्र 34 वर्ष निवासी डीडीएम स्कूल रोड हनुमान मंदिर के सामने जिला कोरबा छग

02 . राजकुमार श्रीवास पिता स्व. तिलक राम श्रीवास उम्र 38 साल निवासी निषाद मोहल्ला, मुडापार, चौकी मानिकपुर जिला कोरबा छग

  1. रवि निषाद पिता स्व0 अंतराम निषाद् उम्र 41 साल निवासी निषाद मोहल्ला मुडापार चौकी मानिकपुर
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!