ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

खदान किनारे डीजल से भरे 29 जरीकेन छोड़कर डीजल चोर हुए फरार , ग्रेटर मशीन की बैटरी को भी लूटने लगे लुटेरे ,सीआईएसएफ ने किया बरामद

Chattisgarh Korba कोरबा जिले की खदानों में एक बार फिर से डीजल माफियाओं का आतंक देखने को मिल रहा है इन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की एक और जहां डीजल तो लगातार चोरी हो रहा है वही एसईसीएल खदानों के अंदर चल रही भारी भरकम मशीनों की बैटरी भी अब सुरक्षित नहीं रही यह डीजल चोर लुटेरे बनकर मशीनों की बैटरी भी पार करने लगे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

सीआईएसएफ ने गेवरा की कोल माइंस के अंदर गश्त के दौरान कुछ सुनसान इलाकों से खदान की ओर आने वाले रास्तों पर डीजल चोरों को देखा सीआईएसएफ के करीब जाते तक डीजल गिरोह के सदस्य 29 जरीकेन जो डीजल से भरे हुए थे खदान के किनारे गोधरा कंपनी के कैंप के पास छोड़कर भाग खड़े हुए मौके पर जाने पर सीआईएसएफ ने पाया कि चोरों ने डीजल तो चुराया ही साथ में खदान के अंदर लगी भारी-भरकम ग्रेटर मशीन की बैटरी को भी चुरा कर जमीन में गाड़ के छुपाया हुआ था सीआईएसएफ की टीम ने डीजल से भरे जरीकेन और भारी भरकम बैटरी को बरामद कर एसईसीएल के सुपुर्द किया है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!