ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

पोषण माह के अंतर्गत जिले में हो रहे विविध पोषण जागरूकता कार्यक्रम*

*स्वस्थ बच्चों के ब्यूटी कान्टेस्ट के माध्यम से भी दिया जा रहा सुपोषण का संदेश*

कोरबा 29 सितंबर 2022/राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड कटघोरा में एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा के सेक्टर कटघोरा के आंगनबाड़ी केंद्र मोहलीनभाटा में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बच्चों का वजन व ऊंचाई का मापन किया गया जिसमें सबसे अधिक वजन व ऊँचाई के अनुसार सामान्य बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्वस्थ बच्चों के द्वारा ब्यूटी कांटेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया।

माताओं द्वारा पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका के निर्माण के साथ फल द्वार एवं फूलदार पौधों का अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली व महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गजेंद्र देव सिंह द्वारा महिला बाल विकास की योजनाओं वह पोषण माह की जानकारी को विस्तार पूर्वक हितग्राहियों दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकगण मौजूद रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!