ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिछत्तीसगढ़देश

हमारे छत्तीसगढ़ का
पूरे देश में बज रहा डंका
स्वच्छता में देश में दूसरे स्थान पर रहा अंबिकापुर, लगातार 6वीं बार लहराया परचम, 5 स्टार शहर का भी पुरस्कार

Cleanliness Award: स्वच्छता के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा अंबिकापुर नगर निगम (Ambikapur Nagar Nigam) को 5 स्टार शहर (5 star city), बेस्ट सेल्फ सस्टनेबल सिटी अवार्ड एवं 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान से पुरस्कृत किया गया

अंबिकापुर. Cleanliness Award: अंबिकापुर नगर निगम स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार छठी बार अपना परचम लहराया है। भारत सरकार द्वारा 5 स्टार शहर, बेस्ट सेल्फ सस्टनेबल सिटी अवार्ड एवं 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान से पुरस्कृत किया गया। टॉप 100 नगरों में देश में १०वां, साथ ही स्वच्छता के अमृत महोत्सव अन्तर्गत १७ सितंबर 2022 को आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग में अंबिकापुर की टीम को 1 से 3 लाख की जनसंख्या वाले नगरों में देश में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 कुल 7500 अंक का था, जिसमें 3000 अंक डॉक्यूमेंटेशन, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन, 2250 सर्टिफिकेशन, 2250 सिटीजन फीडबैक के लिए था। 2022 सर्वेक्षण में कचरे का कलेक्शन एवं निपटान के साथ वेस्ट रिडक्शन हेतु अंबिकापुर में कई नवाचार किए गए, प्लास्टिक से दाना, सीमेंट प्लांट हेतु आरडीएफ, दीदी बर्तन बैंक, नेकी की दीवार आदि का प्रयोग कर जनसहभागिता सुनिश्चित किया गया।
इस सर्वेक्षण में अंबिकापुर द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन में नालियों के पानी के उपचार हेतु प्राकृतिक पद्धति का प्रयोग कर वाटर रिसाइकलिंग के क्षेत्र में कार्य किया। उपचारित जल का प्रयोग निर्माण कार्य एवं उद्यानों में किया जाता है। नगर के 36 सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का सौंदर्यीकरण सुविधा सुनिश्चित की गई, स्वच्छता श्रृंगार योजना के माध्यम से समूह की दीदियों को रोजगार के साथ शौचालय संचालन की व्यवस्था की गई,

नगर से निकलने वाले मल प्रबंधन हेतु एफएसटीपी प्लांट संचालित किए जा रहा है। साथ ही नगर में 4 नवनिर्मित प्राइवेट कॉलोनियों में सीवरेज नेटवर्क और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बिल्डर द्वारा लगाया गया है। नगर के 3000 से ज्यादा परिवारों द्वारा होम कम्पोस्टिंग द्वारा गीले कचरे का घरों में निष्पादन किया जा रहा है। निगम द्वारा तैयार खाद का विक्रय कर आय अर्जन एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी कार्य हो रहा है।

नगर में निकलने वाले मलबे के प्रोसेसिंग कर विभिन उत्पाद तैयार किए जा रहे हंै। निकाय के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता दीदियों, द्वारा जन सहयोग से अंबिकापुर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए कार्य किया गया है। निगम क्षेत्र में विभिन्न एनजीओ, धार्मिक संगठन आदि के सहयोग से नगर में स्वच्छता रैली, सफाई अभियान आयोजित कर नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की गई।

प्रेरक दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड अनुपम नगर
निगम द्वारा किए गए कार्य एवं नागरिक फीडबैक के आधार पर अंबिकापुर को भारत सरकार द्वारा 5 स्टार शहर, प्रेरक दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड अनुपम नगर एवं 1 लाख से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में देश में द्वितीय स्थान से पुरस्कृत किया गया। साथ ही 17 सितंबर 2022 को आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग में अंबिकापुर के मरीन ड्राइव से कंपनी बाजार तक स्वच्छता रैली और बाजार में सफाई अभियान में नगर के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण,

नागरिक, अधिकारीगण, मीडिया के साथी, महाविद्यालय, विद्यालय के छात्र छात्राएं, स्वच्छता दीदी एवं विभिन्न संगठन एवं समूह के लोग सक्रिय रूप से सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाया था। इस कारण भारत सरकार द्वारा लीग में अंबिकापुर को 1 से 3 लाख जनसंख्या के नगरों में देश में प्रथम पुरस्कार से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया । पुरस्कार आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई द्वारा ग्रहण किया गया।

पुरस्कार ग्रहकण के दौरान ये थे शामिल
भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री द्वारा तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में राष्ट्रपति की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम घोषित किए गए। इसमें अंबिकापुर को भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई।

भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री राज्य मंत्री कौशल किशोर बेस्ट सेल्फ सस्टनेबल सिटी अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। महापौर डॉक्टर अजय तिर्की, तत्कालीन आयुक्त विजय दयाराम के, वर्तमान आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि एवं स्वच्छता दीदी शशिकला द्वारा पुरस्कार ग्रहण किया गया।

वर्तमान परिदृश्य
वर्तमान में 18 एसएलआरएम केंद्रों में 470 दीदियां कार्यरत हैं, जो 48 वार्डों से डोर-टू-डोर कलेक्शन कर रहे हैं। प्रतिदिन 51 मीट्रिक टन कचरे को प्रोसेस कर कचरे के विक्रय से प्रतिमाह 9 से 10 लाख एवं यूजर चार्ज से 17 से 18 लाख कुल 26 से 28 लाख प्रतिमाह आय अर्जित की जा रही है। कचरे के विक्रय से 3 कुल 10 करोड़ रुपए से अधिक आय स्वच्छता समूह द्वारा किया गया है।

लगातार 6वीं बार बजा निगम का डंका

  1. वर्ष 2017 में स्वच्छ सर्वेक्षण दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं पूरे देश में 15वे स्थान में था ।
  2. 2018 में स्वच्छ सर्वेक्षण में दो लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम, बेस्ट प्रैक्टिस इनोवेशन में देश में अव्वल एवं पूरे देश में 11वें स्थान में था।
  3. 2019 में स्वच्छ सर्वेक्षण में 2 लाख की जनसंख्या में देश में प्रथम एवं पूरे देश में दूसरे स्थान में था। एवं 5 स्टार रेटिंग से पुरस्कृत किया गया था।
  4. 2020 में स्वच्छ सर्वेक्षण में 1 लाख से 10 लाख के जनसंख्या के शहरों में अंबिकापुर अव्वल रहा।
  5. 2021 में स्वच्छ सर्वेक्षण 1 से 3 लाख में प्रथम एवं देश में ५वां।
  6. 2022 में स्वच्छ सर्वेक्षण में 1 से 3 लाख में द्वितीय एवं देश में ७वां।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!