ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिदेशव्यापार

देश के लैपटॉप मार्केट में एचपी (HP), डेल (Dell) और लेनोवो (Lenovo) को टक्कर देने आ रहा जियो बुक कीमत होगी 15 हजार

नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक और धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) सस्ता लैपटॉप उतारने जा रही है। इसका नाम जियोबुक (JioBook) रखा गया है और इसकी कीमत मात्र 15,000 रुपये यानी 184 डॉलर होगी। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कंपनी इससे पहले सस्ता स्मार्टफोन जियोफोन (JioPhone) लेकर आई थी और अब लैपटॉप में भी इस सफलता को दोहराना चाहती है। अभी देश के लैपटॉप मार्केट में एचपी (HP), डेल (Dell) और लेनोवो (Lenovo) का दबदबा है। लेकिन रिलायंस के उतरने से इन कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने का संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो के लैपटॉप में 4जी सिम लगा होगा। कंपनी ने इसके लिए दुनिया की जानी मानी कंपनियों क्वालकॉम (Qualcomm) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का साथ हाथ मिलाया है। क्वालकॉम इसके लिए चिप टेक्नोलॉजी देगी जबकि माइक्रोसॉफ्ट कुछ एप्स के लिए सपोर्ट देगी। जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। उसके ग्राहकों की संख्या 42 करोड़ से अधिक है। हालांकि कंपनी ने जियोबुक के बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

देश में ही बनेगा रिलायंस का लैपटॉप
सूत्रों का कहना है कि स्कूलों और सरकारी संस्थानों में रिलायंस का लैपटॉप इसी महीने मिल जाएगा। अगले तीन महीने में इसका कंज्यूमर लॉन्च किया जा सकता है। जियोफोन की तरह इसका भी 5जी वर्जन बाद में आएगा। जियोफोन के पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह 100 डॉलर से कम कैटगरी में टॉप सेलिंग स्मार्टफोन है। Counterpoint के मुताबिक पिछली तीन तिमाहियों में इसने 20 फीसदी मार्केट पर कब्जा कर लिया है।

जियोबुक को देश में ही बनाया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फ्लेक्स (Flex) से हाथ मिलाया है। कंपनी को उम्मीद है कि वह लैपटॉप में भी जियोफोन जैसी सफलता दोहराने में कामयाब रहेगी। कंपनी मार्च तक लाखों लैपटॉप बेचने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक पिछले साल देश में 1.48 करोड़ पीसी को बिक्री के लिए भेजा गया। अभी इसमें एचपी, डेल और लेनोवो का दबदबा है।

जियो जैसा तहलका मचाने की तैयारी
Counterpoint के एनालिस्ट तरुण पाठक के मुताबिक जियोबुक के लॉन्च से देश में लैपटॉप मार्केट सेगमेंट में कम से कम 15 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है। इस लैपटॉप पर जियो का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम JioOS लगा होगा और इसमें जियोस्टोर से एप्स डाउनलोड किए जा सकेंगे। जियो ऐसे कॉरपोरेट कर्मचारियों को लक्ष्य बनाकर चल रही है जो अभी घर से काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए जियो का लैपटॉप टैब्लेट्स का विकल्प बन सकता है। जियो ने 2020 में KKR & Co Inc और Silver Lake जैसे दिग्गज निवेशकों से करीब 22 अरब डॉलर जुटाए थे। कंपनी ने 2016 में टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचाया था। कंपनी ने पिछले साल सस्ता 4जी स्मार्टफोन उतारा था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!