ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ 21 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा कई आरोपी पकड़े गए संदिग्ध खातों की जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh durg ___दुर्ग. महादेव बुक, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड़ कार्रवाई जारी है. इससे महादेव, रेड्डी अन्ना, अम्बानी ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. दुर्ग पुलिस की तत्परता से महादेव, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़ें बैंक खातों के लगभग 1 करोड़ की राशि फ्रीज की गई है.

लगभग 21 करोड़ रुपए के ऑनलाइन सट्टे के लेन-देन का खुलासा हुआ है. चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन का पर्दाफाश हुआ है. लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते संदेह के दायरे में है. सभी संदिग्ध ट्रांजेक्शन एवं बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जांच सुक्ष्मता से की जाएगी. संदिग्ध बैंक खाता धारकों से गहन पूछताछ की जाएगी.

अभी तक 15 आरोपियों से 31 नग मोबाइल, 10 नग लैपटॉप, 1 नग मॉनीटर, 1 नग सीपीयू, 3 नग की-बोर्ड, 04 नग माऊस, 03 नग ब्रॉडबैण्ड, 08 नग लेपटॉप चार्जर, 24 नग एटीएम कार्ड, 16 नग चेकबुक, 12 नग पासबुक, 11 नग सिम कार्ड, 09 नग रजिस्टर (लेखा-जोखा), 02 नग एक्सटेंशन बॉक्स बरामद किया गया है. जल्द ही एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा महादेव, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप के संचालित हो रहे अन्य स्थानों पर दबिश दी जाएगी.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!