ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा कलेक्टर ने शिक्षकों के नाराजगी के बाद नियम विरुद्ध हुए ,पदोन्नति आदेश को किया निरस्त

Netagiri news कोरबा जिले मे शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के बाद शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिली नाराज शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जाकर कलेक्टर को शिकायतें की और बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया जोकि 1145 शिक्षकों को पदोन्नत करते हुए प्रधान पाठक बनाया गया है जिसमें नियमों को दरकिनार कर पदस्थापना दी गई थी और तो और

ye hai niymavali

पदस्थापना एवं पदोन्नति की सूची संयुक्त ना देकर एकल सूची शिक्षकों को कार्यालय बुला कर दी जा रही थी जो कि चर्चा का विषय बनी रहे इसके पीछे पैसे के लेनदेन की खबरें भी शिक्षकों के नाराजगी का कारण रहिए शिक्षकों का आरोप था कि शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने मनमाने ढंग से अपना स्वार्थ सिद्ध करते हुए नियम विरुद्ध पदोन्नति के बाद पोस्टिंग किया गया था मनमानी ऐसी की दिव्यांग महिलाओं और अन्य शिक्षक महिलाओं को उनकी पदस्थापना से 60 से 70 किलोमीटर दूर भेज दिया गया था वहीं कई शिक्षकों को नियम के विरुद्ध पदस्थापना दे दी गई थी जिसके बाद लगातार शिक्षकों की नाराजगी देखने को मिली और शिक्षकों ने कलेक्टर संजीव झा से मिलकर नियम विरुद्ध हुए पदोन्नति एवं पदस्थापना के संबंध में शिकायत की और पदोन्नति प्रक्रिया एवं पदस्थापना आदेश को निरस्त करने की मांग की जिसके बाद कोरबा कलेक्टर श्री संजीव झा ने पदोन्नति एवं पदस्थापना आदेश की प्रक्रिया निरस्त करते हुए पुनः काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण करते पदस्थापना देने के आदेश जारी किए हैं बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियम विरुद्ध शिक्षकों की पदस्थापना देने में पैसे का लेनदेन भी किया है और इसके बाद पैसा देने वाले शिक्षकों को नियम विरुद्ध तरीके से पदस्थापना दी गई थी लेकिन कोरबा कलेक्टर ने आदेश को निरस्त करते हुए पुनः काउंसलिंग कर नियमानुसार पदोन्नति और पदस्थापना दिए जाने के आदेश दिए हैं के बाद शिक्षकों ने कलेक्टर को धन्यवाद सौंपा है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!