ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़

पत्रकारों के लिए निःशुल्क चाय कॉफी का काउन्टर, पत्रकारों द्वारा समाज के उत्थान हेतु कार्य को देखते हुए व्यवसायी द्वारा किया गया पहल

बरपाली : – बरपाली के एक व्यवसायी ने पत्रकारों का समाज के उत्थान के लिए प्रयास और अपने कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए एक अनोखी पहल की है।

आयुष स्टील & एन के ज्वेलर्स बरपाली के संचालक निलेश अग्रवाल ने अपने प्रतिष्ठान में पत्रकारों के लिए निःशुल्क चाय कॉफी के काउंटर की व्यवस्था की है। उनका कहना है कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो समाज के उत्थान व विकास के लिए हमेशा आगे आकर कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को अपने क्षेत्र में घूमकर रिपोर्टिंग करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उनकी थकावट दूर करने, उनको तरोताजा करने के लिए बरपाली के व्यवसायी निलेश अग्रवाल के द्वारा निःशुल्क चाय व कॉफी पिलाने का संकल्प लिया गया है।

आज सुबह छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन इकाई करतला बरपाली के अध्यक्ष लखन गोस्वामी, सचिव संजीव शर्मा, सहसचिव महेंद्र महतो, सांस्कृतिक एवं संगठन सचिव वीरेंद्र शुक्ला, प्रवीण उपाध्यक्ष, विनोद महतो को चाय काफी पिलाकर उन्होंने अपने संकल्प का शुभारंभ किया। उम्मीद है कि आयुष स्टील एंड एन के ज्वेलर्स बरपाली के द्वारा जो अनोखी पहल की गई है वह सफल सिध्द होगी। आने वाले समय मे इससे और लोगों को समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिल सकेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!