ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देश

बालको को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिला गोल्ड पुरस्कार

Netagiri.in—-बालकोनगर, 27 दिसंबर 2022। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को आसपास के नागरिकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और भलाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरोग्य वर्ल्ड द्वारा हेल्दी वर्कप्लेस श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आरोग्य वर्ल्ड गैर-लाभकारी वैश्विक स्वास्थ्य संगठन है जो बड़ी बीमारियों की रोकथाम की दिशा में काम कर रहा है। यह स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की दिशा में निश्चित कदम उठाने के लिए लोगों को शिक्षित, सशक्त बनाता है। पुरस्कार कर्मचारियों के स्वास्थ्य और भलाई के प्रति बालको के सर्वोत्तम सामुदायिक विकास संस्कृति का प्रमाण है।


बालको अपने 75 सुपर स्पेशिएलिटी बेड युक्त बालको अस्पताल के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ठेकाश्रमिकों और स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की पूर्ति पूरी दक्षता से की है। बालको अस्पताल में मेडिसीन, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोथेरेपी और सामान्य सर्जरी आदि की सुविधाएं हैं। ओपन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी भी किए जा जाते हैं। सामान्य व सिजेरिएयन प्रसव तथा स्त्री रोग संबंधी इलाज के साथ ही महीने में एक बार हृदय रोग विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ और न्यूरोसर्जन संबंधित विज़िटिंग कंसल्टेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं। शुरूआती अवस्था में ही बीमारी की पहचान के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाते हैं। एंटीनेटल शिविर, कैंसर जागरूकता शिविर, अस्थि घनत्व मापन शिविर आदि के जरिए नागरिकों को बीमारियों के लक्षणों और उसकी चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराया जाता है। भारत सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पताल में जरूरतमंदों को आर्थोपेडिक्स, ई.एन.टी., सामान्य सर्जरी आदि की सुविधाएं दी जाती हैं। कोरबा क्षेत्र में एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के लिए बालको अस्पताल सालाना लगभग 2 लाख रोगियों का इलाज करता है।
बालको अपने ‘चलित स्वास्थ्य इकाई’ (एमएचयू) के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में ‘उपचार आपके दरवाजे’ थीम पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हेल्प एज इंडिया के सहयोग से संचालित ‘चलित स्वास्थ्य इकाई’ बालकोनगर के समीप स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 45 समुदायों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। अबतक इस परियोजना से लगभग 15000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। बालको की एक और परियोजना ग्रामीण स्वास्थ्य पोस्ट है जिससे सालाना लगभग 3000 निवासियों को उनके इलाके में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके लाभान्वित कर रही है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिजीत पति ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको अस्पताल साढ़े चार दशकों से ऐसे स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम कर रहा है जहां क्षेत्रीय नागरिकों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं मौजूद हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं समृद्धशाली आकार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बालको आसपास के इलाकों में रहने वाले समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
………………………..

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!