ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

कोरबा ब्रेकिंग -छुई निकालने गई एक आदिवासी महिला की मौत, खदान धंसने से तीन महिलाएं दबकर हुई घायल ,दो की हालत गंभीर…

ब्रेकिंग –कोरबा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है जहां जिले के ग्राम करमंदी और बेंदरकोना के बीच जंगल में छुई खदान के धंसने से मलबे में तीन महिला दब गई जिनमे से एक की मौत हो गई। डायल 112 और संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती

किया गया है। घटना सामने आने के बाद छुई की खुदाई कर रहे अन्य लोग मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के ग्रामीणों ने मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। मृत महिला का नाम प्रमिला बाई कंवर है,जो ग्राम जुनवारी की निवासी है,जो अपने पति के साथ छुई लेने पहुंची हुई थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों के इलाज के लिए भेज चुकी है आगे की जांच कर रही है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!