ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया उद्घाटन, कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Netagiri.in—सड़क दुर्घटनाओं से बचने यातायात संबंधी नियमों के संबंध में आम जनों को जागरूक करने सड़क एवं राज्य परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है इसी कड़ी में कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कोरबा यातायात पुलिस द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक जनों को मिशन रोड सेफ्टी के बारे में बताया एवं जागरूक किया गया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा देखा गया है कि अधिकांश दुर्घटना लोगों में

जागरूकता की कमी के चलते होती है ऐसे में इस अभियान में यातायात पुलिस द्वारा नुक्कड़ नाटक ,स्लोगन, वॉल पेंटिंग, पाम्पलेट एवं अन्य प्रतिस्पर्धा के जरिए आम जनों को सड़क एवं यातायात संबंधी नियमों के बारे में बताया जाएगा और उन्हें अपनाने हेतु जागरूक किया जाएगा ताकि सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोग संबंधी नियमों को अपनाकर अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित कर सके

कार्यक्रम के उद्घाटन में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह , यातायात प्रभारी श्री परिहार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्मा कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!