ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता फैलाने वाले छात्रावास अधीक्षक पर निलंबन की गिरी गाज…. अब पुलिस की कार्यवाही का इंतजार….

Netagiri.in—23/1/2023—कोरबा कलेक्टर संजीव झा के आदेश पर आज एक आदिवासी बालक छात्रावास अधीक्षक को कार्य से निलंबित कर दिया गया है दरअसल कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्थित लैंगी आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक प्रदीप टोप्पो द्वारा रात में एक महिला को अनैतिक कार्य करने के उद्देश्य से छात्रावास लाया गया था जिसके बाद बच्चों ने बाहर से अधीक्षक के कमरे में ताला लगा दिया था एवं इसकी सूचना सुबह 112 को दी गई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खोलकर अधिक्षक सहित दोनों को बाहर निकाला था

अधीक्षक द्वारा किए गए इस कृत्य की जानकारी कोरबा कलेक्टर को मिली थी और फिर कोरबा कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के आदेश संबंधित विभाग को दिए थे जिसके बाद ट्राईबल विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त कारवाही के बाद अधिक्षक प्रदीप टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है उनकी जगह पर एक अन्य शिक्षक को शिक्षक नियुक्त किया गया है

बाइक में अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी जोड़े पर दुर्ग पुलिस ने की थी कार्यवाही पर पसान पुलिस ने प्रतिबंधित सरकारी भवन में अश्लीलता फैलाने वालों पर नहीं की कारवाही

शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता फैलाने के मामले में जहां एक और बच्चों ने अधीक्षक को के हवाले कर सबक सिखाया वही पुलिस ने महिला द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं चाहने का बहाना बनाते हुए कोई कार्यवाही नहीं की जबकि यहां महिला भी आरोपी है

और शिकायत तो सिस्टम पर थी क्योंकि प्रतिबंधित छात्रावास पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं है ऐसे में वह अधीक्षक और महिला रात भर वहां अश्लीलता फैलाते रहे जिसे बच्चों ने देखा और बाहर से ताला भी बंद कर दिया पर पुलिस को इसमें कोई भी खामी नजर नहीं आई वही महिला के ससुर ने भी मामले में कार्यवाही की मांग की थी और f.i.r. हेतु आवेदन दिया था बावजूद इसके किसी तरह की कोई f.i.r. नहीं ली गई और विभागीय प्रतिवेदन का इंतजार किया जा रहा है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!