ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर 11 फरवरी 2023: बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर कॉलेज कैंपस में पेड़ से लटके एक छात्रा का शव मिला है।

Netagiri.in—– दिल दहलाने वाली यह घटना बिलासपुर के कोनी थाना में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की है। जहां पर बीटेक की छात्रा ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने वाली छात्रा की पहचान कोरबा निवासी स्वाति साहू के रूप में हुई है। अभी तक जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार मृतक छात्रा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक की छात्रा थी। जो बिते 2 दिन से लापता थी।

वहीं इस घटना पर पुलिस का कहना है कि 2 दिन पहले कोनी थाने में 19 साल की लड़की स्वाति साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी। पुलिस ने लोकटशन ट्रैक करने की भी कोशिश की थी, लकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद आज कंट्रोल रूम को स्थानीय लोगों के द्वारा सुचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस पहुंची जिसके बाद पानी टंकी के पास अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!