ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकविदेशव्यापार

काले सोने के नाम से जाने जाने वाला कोरबा अब सफेद सोने के लिए भी बनाएगा अपनी पहचान, लिथियम के भंडारण मिलने की खबर से जिले में खुशी की लहर

Netagiri.in—कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक में मिला लिथियम का भंडार जिले में खुशी की लहर
–कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक से एक अच्छी खबर आ रही है या यूं कहें कि सोने के लिए जाने जाने वाला कोरबा अब सफेद सोने के लिए भी पहचाना जाएगा कोरबा जिला अब कोयले के साथ-साथ रेअर मेटल लिथियम लिए भी जाना जाएगा
दरअसल कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया GSI की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे में लीथियम के भंडार मिले हैं जोकि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए

जैकपॉट का काम करेगी कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि जीएसआई की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे में अभी तक कटघोरा ब्लॉक के 18 से 19 गांव में लिथियम के भंडार होने की जानकारी मिली है जो कि कोरबा सहित पूरे देश के लिए अच्छे संकेत हैं कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि भंडारण की क्षमता ,पैमाने एवं टीम द्वारा अन्य सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सर्वे का दायरा और आगे बढ़ाया जाएगा

लिथियम एक ऐसा नान फेरस मेटल है जिसका इस्तेमाल चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है और इस एलिमेंट के लिए हमारा देश अभी तक दूसरे देशों पर निर्भर था और इसके आयात शुल्क के रूप में हमारे देश को एक बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा शुल्क खर्च करना पड़ता था

लिथियम का यह भंडार देश में दूसरा भंडारण बताया जा रहा है इसके पहले जम्मू कश्मीर में हमारे देश में पहला भंडारण पाया गया था विश्व में भारत लिथियम के भंडार में भारत तीसरे स्थान में जाना जा रहा है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!