ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

सामाजिक-आर्थिक सर्वे के निरीक्षण के लिए सीईओ पहुंचे दूरस्थ ग्राम लेमरू ,सर्वे हेतु मुनादी कराने के निर्देश

Netagiri.in—कोरबा /04 अप्रैल 2023/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य प्रगणकों द्वारा किया जा रहा है. कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कुमार कंवर सर्वे के निरीक्षण के लिए जिले के दूरस्थ ग्राम लेमरू एवं सतरेंगा पहुचें,जहाँ पर उन्होंने सर्वे प्रपत्र को देखा.उन्होंने उपस्थित सरपंच एवं ग्रामीणों से कहा कि सर्वे में ग्रामीणों की ज्यादा सहभागिता एवं समय की बचत के लिए सर्वेक्षण के विषय में ग्रामों में प्रतिदिन कोटवार से मुनादी करायी जाए.
सीईओ ने प्रगणकों से कहा कि सर्वे के दौरान मकान नंबर ऑइल पेंट एवं मोटे लिखावट में लिखा जाए ताकि यह लम्बे समय तक देखा जा सके. उन्होंने कहा कि सर्वे में किसी भी वयस्क ग्रामीण का नाम न छूटे. सर्वे में शामिल ग्रामीण के हस्ताक्षर प्रपत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर लिये जाए. उन्होंने कहा कि सर्वे ऑनलाइन एप्प एवं प्रपत्र के माध्यम से निश्चित समयावधि में पूर्ण करें.सीईओ ने कहा कि सर्वे प्रपत्र में जानकारी की प्रविष्टि सावधानी से की जाये, इसी के आधार पर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलेगा.
इस दौरान कोरबा की अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दुल, तहसीलदार मुकेश देवांगन सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!