ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले कथित व्यक्ति के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कड़ी कार्यवाही

कथित आरोपी के कब्जे से सट्टा खिलाने में प्रयुक्त एक नग मोबाईल, लाखों की सट्टा-पट्टी सहित 30,000 रूपये नगदी रकम किया गया जप्त
Netagiri in–कोरबा -कोरबा जिलान्तर्गत 08 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दुरपा रोड निवासी युवक लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से अवैध रूप से सट्टा खिलवा रहा हैं कि सूचना पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एंव नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल टीम के द्वारा दुरपा रोड कोरबा पहुंचे जहां दुरपा रोड निवासी व्यक्ति अपनी जनरल दुकान के पास लोगों से पैसा लेकर मोबाईल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुये मिला पुलिस पार्टी को देखकर सट्टा खेलने वाले भाग गये। उसके कब्जे से एक एंड्रायड मोबाईल जिसके वाट्सअप में सट्टा-पट्टी लिखा मिला तथा उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी की नगदी रकम 30,000 रूपये मिला। कथित आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के विरूद्ध धारा-6 जुआ अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक नवरतन सिदार, आरक्षक दिनेश श्याम व आरक्षक डेमन ओगरे की सक्रिय भूमिका रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!