ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoउपलब्धि

बालको अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Netagiri.in—बालकोनगर, 01 मई 2023। बालको अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक सिन्हा के अगुवाई में एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रायपुर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ‘प्रिवेंटिव हैल्थ चेक-अप महत्वपूर्ण है, भले ही आपको महसूस न हो’ थीम पर आयोजित की गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 113 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें किडनी 29, श्वास एवं फेफड़े रोग 36 और न्यूरोसर्जन के 48 ने जांच करवाया।
एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सुनील धर्मानी, न्यूरोसर्जन डॉ. प्रशांत कुमार और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपेश मस्के की टीम ने शिविर में आएं सभी मरीजों को परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की भी जांच की गई। लाभान्वित नागरिकों ने बताया कि शिविरों में उन्हें विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दी गई। ऐसे गंभीर बीमारियों के प्रति नागरिकों में जागरूकता आई हैं। लोगों ने बालको की पहल को प्रशंसनीय बताया।
बालको अस्पताल वर्तमान में एक मल्टी स्पेशिएलिटी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम कर रहा है जहां क्षेत्रीय नागरिकों के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं मौजूद हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!