ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…. छत्तीसगढ़ में जनता को ईमानदार सरकार दिलाने का वादा

Netagiri.in–आम आदमी पार्टी के प्रभारी श्री नरेश बारिया सहित प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारियों द्वारा कोरबा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली गई
आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण मुद्दों को पत्रकारों के बीच रखा
पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी श्री नरेश बारिया ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में डेढ़ लाख सदस्य हैं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश को चार जोन में बांटकर तैयारियां शुरू की गई है जिसमें पिछले 7 दिनों के अंदर निगम मंडलों वार्ड एवं सर्कल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित लगभग 1लाख20 हजार पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी
वही पार्टी के पदाधिकारियों ने शराब घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को घेरा और कहा कि जिस शराबबंदी के झूठे वादों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने गंगाजल उठाकर शराबबंदी की घोषणा की थी आज वही सरकार उस शराब तो भ्रष्टाचार से पैसे कमा रही है हालांकि शराबबंदी पर छत्तीसगढ़ सरकार को घेरते पदाधिकारियों से जब पत्रकारों ने दिल्ली में उनकी पार्टी के दिल्ली पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल जाने के सवाल पूछा तो पदाधिकारियों ने बगले झांकना शुरू कर दिया और कहा की जानबूझकर केन्द्र सरकार अरविंद केजरीवाल की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है
वहीं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता को ईमानदार सरकार आम आदमी पार्टी देने का वादा करती है आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में इमानदारी से जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम करेगी और जनता के भरोसे को जीतेगी

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!